कैल्केनियक्टॉमी के बाद पुनर्वास में ऑर्थोटिक्स की भूमिका -By Foot Care Jaipur (Artificial Limb Clinic Since 1998)
कैल्केनियक्टॉमी के बाद पुनर्वास में ऑर्थोटिक्स की भूमिका
लेखक: डॉ. राजीव अग्रवाल
Clinical Director (Prosthetics & Orthotics)
Foot Care Jaipur – Artificial Limb Clinic Since 1998
प्रस्तावना
एड़ी (Heel) हमारे शरीर के चलने-फिरने की पूरी प्रक्रिया (Gait Pattern) का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा है। जब किसी कारणवश एड़ी की हड्डी यानी कैल्केनियम (Calcaneus) को आंशिक या पूर्ण रूप से निकालना पड़ता है, जिसे चिकित्सा भाषा में Calcaneoctomy / Calcanectomy कहा जाता है, तब मरीज के लिए सामान्य तरीके से चलना एक बड़ी चुनौती बन जाता है।
ऐसी स्थिति में ऑर्थोटिक्स (Orthotics) और विशेष रूप से डिज़ाइन किए गए कस्टम फुट ऑर्थोसिस, AFO (Ankle Foot Orthosis), मरीज को फिर से संतुलित और प्राकृतिक चाल (Natural Gait) की ओर ले जाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
पिछले 28+ वर्षों से Foot Care Jaipur (Artificial Limb Clinic Since 1998) में हम ऐसे कई मरीजों का सफल पुनर्वास कर चुके हैं जिनकी Calcaneoctomy Surgery हुई है।
इस लेख में हम समझेंगे:
-
Calcaneoctomy क्या होती है
-
इसके प्रकार और स्तर
-
Calcaneoctomy के बाद चलने में आने वाली समस्याएँ
-
और Orthotics द्वारा Natural Gait Pattern कैसे वापस लाया जा सकता है
Calcaneoctomy क्या होती है?
Calcaneoctomy वह सर्जिकल प्रक्रिया है जिसमें कैल्केनियम (एड़ी की हड्डी) का कुछ हिस्सा या पूरा हिस्सा निकाल दिया जाता है।
यह ऑपरेशन आमतौर पर निम्न परिस्थितियों में किया जाता है:
-
Severe Heel Infection (Osteomyelitis)
-
Diabetic Foot Ulcer
-
Bone Tumor
-
Severe Trauma / Accident
-
Non-healing Heel Wound
इस सर्जरी का उद्देश्य पैर को बचाना होता है ताकि पूरे पैर की अम्प्यूटेशन से बचा जा सके।
Calcaneoctomy के प्रकार (Types of Calcaneoctomy)
1. Partial Calcaneoctomy
इसमें एड़ी की हड्डी का कुछ हिस्सा हटाया जाता है।
विशेषताएँ:
-
Heel का कुछ हिस्सा बचा रहता है
-
Soft tissue coverage बेहतर रहता है
-
Orthotic rehabilitation अपेक्षाकृत आसान होती है
Orthotic Approach:
-
Custom Heel Offloading Orthosis
-
Heel Cushioning & Weight Redistribution Orthosis
2. Subtotal Calcaneoctomy
इस प्रक्रिया में एड़ी का अधिकांश हिस्सा निकाल दिया जाता है, लेकिन कुछ bone structure बचा रहता है।
समस्याएँ:
-
Heel padding कम हो जाता है
-
Walking stability कम हो जाती है
-
Weight distribution असमान हो जाता है
Orthotic Solutions:
-
Custom AFO (Ankle Foot Orthosis)
-
Heel pad build-up
-
Orthosis with rocker bottom
3. Total Calcaneoctomy
इसमें पूरी calcaneus bone निकाल दी जाती है।
यह स्थिति gait rehabilitation के लिए सबसे चुनौतीपूर्ण होती है क्योंकि:
-
Heel strike समाप्त हो जाता है
-
Push-off phase कमजोर हो जाता है
-
Foot stability प्रभावित होती है
Orthotic Management:
-
Custom Rear Entry AFO
-
Heel Cushioning weight redistribution Orthosis
-
Full length foot orthosis
Calcaneoctomy के बाद चलने में आने वाली समस्याएँ
Calcaneoctomy के बाद मरीजों को सामान्यतः निम्न समस्याओं का सामना करना पड़ता है:
-
Heel strike का अभाव
-
Walking instability
-
Pain during weight bearing
-
Limb length discrepancy
-
Abnormal gait pattern
-
Pressure sores का खतरा
इस स्थिति में बिना उचित Orthotic Support के मरीज का चलना कठिन और दर्दनाक हो सकता है।
Calcaneoctomy Rehabilitation में Orthotics की भूमिका
एक अनुभवी Orthotist का मुख्य उद्देश्य केवल चलाना नहीं होता, बल्कि मरीज की चाल को जितना संभव हो उतना प्राकृतिक बनाना होता है।
1. Weight Redistribution
विशेष Foot Orthosis के माध्यम से शरीर का वजन केवल heel पर न जाकर पूरे पैर में संतुलित किया जाता है।
2. Heel Cushioning
Customised Heel Pads और multi-density foam / rubbers cushioning से shock absorption बेहतर किया जाता है।
3. Stability Improvement
Customized Ankle Foot Orthosis (AFO) पैर और टखने को स्थिर रखकर सुरक्षित चलने में मदद करता है।
4. Rocker Sole
विशेष Rocker Bottom, heel strike की कमी को compensate करते हैं और gait cycle को smoother बनाते हैं।
5. Pressure Protection
Custom orthotics pressure points को कम करके ulcer recurrence से बचाते हैं।
Custom Orthotic Design क्यों जरूरी है?
हर मरीज की स्थिति अलग होती है, इसलिए ready-made orthotics अक्सर पर्याप्त नहीं होते।
एक विशेषज्ञ P&O Clinic (Prosthetics and Orthotics Center) में निम्न प्रक्रियाएँ की जाती हैं:
-
Detailed gait analysis
-
Pressure mapping
-
Custom orthotic fabrication
-
Trial walking and adjustments
इसी कारण Foot Care Jaipur जैसे अनुभवी Artificial Limb & Orthotics Center में इलाज करवाना महत्वपूर्ण हो जाता है।
Natural Gait Pattern हमारा मुख्य लक्ष्य
Calcaneoctomy rehabilitation में हमारा सबसे बड़ा लक्ष्य होता है:
मरीज बिना दर्द के चल सके
Walking stability बेहतर हो
Energy expenditure कम हो
Gait pattern अधिक से अधिक प्राकृतिक हो
उचित Orthotic Intervention से कई मरीज:
-
स्वतंत्र रूप से चल सकते हैं
-
बिना सहारे दैनिक जीवन जी सकते हैं
-
और आत्मविश्वास के साथ सामाजिक जीवन में वापस आ सकते हैं
Foot Care Jaipur – Calcaneoctomy Rehabilitation में विशेषज्ञता
Foot Care Jaipur (Artificial Limb Clinic Since 1998) पिछले कई वर्षों से Calcaneoctomy Rehabilitation, Custom Orthotics, AFO Design और Advanced Orthotics Solutions प्रदान कर रहा है।
हमारा उद्देश्य केवल इलाज नहीं बल्कि मरीज को फिर से आत्मनिर्भर बनाना है।
निष्कर्ष
Calcaneoctomy के बाद जीवन समाप्त नहीं होता। सही Orthotic Management और Expert Rehabilitation के साथ मरीज फिर से सामान्य जीवन जी सकता है।
यदि आपके परिवार में किसी की Calcaneoctomy Surgery हुई है या डॉक्टर ने Orthotics / AFO की सलाह दी है, तो अनुभवी Prosthetist & Orthotist से परामर्श लेना अत्यंत आवश्यक है।
सही ऑर्थोटिक समाधान के साथ Natural Walking Pattern फिर से संभव है।
डॉ. राजीव अग्रवाल
Clinical Director (Prosthetics & Orthotics)
Foot Care Jaipur – Artificial Limb Clinic Since 1998
%20Calcaneoctomy.png)
Comments
Post a Comment