बो लेग्स (Bow Legs / Genu Varum): समस्या
बो लेग्स (Bow Legs / Genu Varum): समस्या कई बार हमारे क्लिनिक में माता-पिता अपने बच्चे को लेकर आते हैं और कहते हैं— “डॉक्टर, पैरों के बीच गैप है, लेकिन बच्चा चल तो ठीक रहा है।” अक्सर इसे “बड़ा होकर अपने-आप ठीक हो जाएगा” मान लिया जाता है। लेकिन एक Orthotist के रूप में मेरा अनुभव कहता है कि Bow Legs (Genu Varum) को हल्के में लेना, आगे चलकर घुटनों, कूल्हों और कमर की गंभीर समस्याओं का कारण बन सकता है। मैं पिछले कई वर्षों से Foot Care Jaipur (Artificial Limb Clinic Since 1998) में ऐसे कई मरीजों को देख रहा हूँ, जिनमें बचपन में सही brace या Orthotic न मिलने की वजह से deformity permanent हो चुकी होती है। Bow Legs (Genu Varum) क्या होता है? Bow Legs में: दोनों पैरों के घुटने बाहर की ओर रहते हैं टखने पास होते हैं लेकिन घुटनों के बीच gap बना रहता है शरीर का weight distribution असंतुलित हो जाता है यह केवल दिखने की समस्या नहीं है, बल्कि पूरा lower limb alignment प्रभावित होता है । Bow Legs होने के मुख्य कारण Orthotist के रूप में हम सबसे पहले कारण पहचानते हैं: बचपन ...