Posts

Showing posts with the label custom orthotics for cavus foot

कैवस फुट (Cavus Foot): समय पर सही Orthotic न मिले तो बन सकता है जीवनभर की परेशानी

Image
  कैवस फुट (Cavus Foot): समय पर सही Orthotic  न मिले तो बन सकता है जीवनभर की परेशानी अक्सर हमारे क्लिनिक में युवा मरीज आते हैं और कहते हैं— “डॉक्टर, बचपन से पैर ऐसे ही हैं, अब दर्द बढ़ गया है।” जब हम उनके पैरों को देखते हैं, तो अनेक मामलों में यह Cavus Foot (High Arch Foot) होता है—एक ऐसी foot deformity जिसे अगर बचपन या युवावस्था में सही तरीके से manage न किया जाए , तो आगे चलकर बहुत से मरीजों मै चलना, खड़े रहना और balance बनाए रखना मुश्किल हो जाता है। मैं, Dr Rajiv Agrawal , पिछले कई वर्षों से Foot Care Jaipur (Artificial Limb Clinic Since 1998) में ऐसे अनेक मरीजों को देख रहा हूँ, जिनकी समस्या की जड़ गलत या अधूरी Orthotic management रही है। Cavus Foot क्या होता है?  Cavus Foot में पैर का arch सामान्य से अधिक ऊँचा होता है। इसका मतलब है: पैर ज़मीन पर evenly load नहीं ले पाता pressure केवल heel और forefoot पर पड़ता है shock absorption बहुत कम हो जाता है यह सिर्फ shape की समस्या नहीं है, बल्कि biomechanical imbalance है। Cavus Foot के मुख...